हिसार में अखिल भारतीय किसान सभा का राष्ट्रीय सम्मेलन 3 अक्टूबर को होगा
अखिलभारतीयकिसान सभा जिला कैथल द्वारा किसान सभा के 34वें राष्ट्रीय सम्मेलन हिसार के लिए जिला की स्वागत समिति की बैठक शहीद भगत सिंह भवन रामकुमार नंबरदार गुलियाना, काला सिंह पटवारी, रिटायर एसडीओ बलवंत राज महेंद्र सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में हुई। मंच संचालन किसान सभा के जिला सचिव करतार सिंह ने किया।
जिला प्रधान महेंद्र सिंह ने कहा की अखिल भारतीय किसान सभा का राष्ट्रीय सम्मेलन 3 से 6 अक्टूबर को हिसार में आयोजित किया जाएगा जिसमे देशभर से काफी संख्या में किसान प्रतिनिधि एकत्रित हो कर डॉ. एमएस स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करवाने, किसानों की कर्जा मुक्ति के लिए कर्जा मुक्ति बोर्ड का गठन करवाने, किसान विरोधी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को रद्द करवाने, आवारा पशुओं का उचित प्रबंध करने, सभी किसान मजदूरों को जिनकी उम्र 60 वर्ष से ऊपर होने पर उन्हें पांच हजार रुपए मासिक बुढ़ापा पेंशन का प्रबंध करवाने इत्यादि मांगों को लेकर 3 दिन रणनीति बनाकर आंदोलन की घोषणा की जाएगी। जिसके पहले दिन तीन अक्टूबर को हिसार में विशाल किसान-मजदूर रैली पुराना राजकीय महाविद्यालय के ग्राउंड में आयोजित की जाएगी। रैली के मुख्य वक्ता कॉमरेड माणिक सरकार मुख्यमंत्री त्रिपुरा राज्य शामिल होंगे।
इस मौके पर सीटू के जिला प्रधान सत्यवान, सचिव अशोक शर्मा, खेत मजदूर यूनियन के सचिव प्रेमचंद, महिला समिति की जिला सचिव सावित्री, नौजवान सभा जिला सचिव कुलदीप, एसएफआई जिला सचिव मंजीत, रिटायर एसडीओ बलवंत राज, हरियाणा ज्ञान विज्ञान समिति के जिला सचिव अमृतलाल, जयपाल ढांड, भगवानदास चीका, सुरेंद्र सिंह पोलड, पूर्व सरपंच तारागढ़ पदाधिकारी मौजूद रहे।
Tamilnadu Vivasayigal Sangham Conference
The 29th State Conference of Tamilnadu Vivasayigal Sangham affiliated to AIKS was held from 27th-29th…
अखिल भारतीय किसान सभा का 34वां राष्ट्रीय सम्मेलन 3 अक्टूबर से | दैनिक भास्कर
अखिलभारतीय किसान सभा का 3 से 6 अक्टूबर तक हिसार में होने वाले 34वें राष्ट्रीय…
