कोलकाता से निकली किसान मुक्ति यात्रा पहुंचा नालंदा

नालंदा। केन्द्र व राज्य सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ पूरे देश के किसानों को एकजुट करने के लिए कोलकाता से रवाना किसान मुक्ति यात्रा गुरुवार को बिहारशरीफ पहुंचा। इस किसान मुक्ति यात्रा का स्वागत किसानों के कई संगठनों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि घाटा मुक्त खेती, कर्ज मुक्त किसान हों, रसायन युक्त जहर मुक्त भोजन, कर्ज से डूबे किसानों द्वारा किए जा रहे आत्महत्या पर अस्थायी रोक लगे इसके लिए किसान मुक्त यात्रा आयोजित किया गया है। जबतक केंद्र व राज्य की सरकार किसानों व बटाईदारों को मिलने वाली हर सुविधा बहाल नहीं कर देती तबतक आंदोलन जारी रहेगा। नेताओं ने कहा कि इस किसानों के हित के कार्यक्रम में अखिल भारतीय किसान संघर्ष समिति, अखिल भारतीय किसान महासभा, भारतीय क्रांतिकारी किसान संघ, बिहार राज्य किसान सभा, संघर्षशील किसान मजदूर संघ तथा भारतीय किसान यूनियन एक मंच पर आ गए हैं। उन्होंने बताया कि किसान मुक्ति यात्रा में में शामिल यात्रा के राष्ट्रीय समन्वयक सह मध्य प्रदेश के पूर्व विधायक डॉ. सुनीलम, जय किसान आंदोलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आविक साह, अखिल भारतीय किसान सभा के महामंत्री एवं पूर्व सांद हन्नान मोल्लाह, अखिल भारतीय किसान सभा केरला के बीजू कृष्णनन, अखिल भारतीय मजदूर किसान सभा तेलंगाना के आर. चन्द्रशेखर आदि ने संबोधित किया। वहीं स्वराज अभियान कर्नाटक के कमलेन्द्र प्रताप ¨सह आदि ने किसानों के समस्या को लेकर सरकार की ढुलमुल नीति की धज्जियां जमकर उड़ाया। वहीं स्थानीय नेताओं राजकिशोर प्रसाद, रविन्द्र ¨सह, राजेन्द्र प्रसाद, सुरेन्द्र यादव, मुन्नी लाल यादव, पाल बिहारी लाल, आदि ने संबोधित किया।

Source: Kalsan Mukti travel arrived from Kolkata Nalanda