झारखंड राज्य किसान सभा पदाधिकारियों की बैठक मुरी में संपन्न

7.2.2022: झारखंड राज्य किसान सभा पदाधिकारियों की बैठक मुरी कार्यालय में सुफल महतो की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
बैठक में स्वर कोकिला लता मंगेशकर , किसान नेता चैचन मुंडा, शिवसिंह मुंडा एवं दुखहरण महतो के निधन पर शोक प्रस्ताव पारित कर श्रद्धांजलि दिया गया।
झारखंड राज्य किसान सभा के महासचिव सुरजीत सिंहा द्वारा झारखंड में किसानों की स्थिति पर रिपोर्ट पेश किया गया। तत्पश्चात 24 फरवरी को सिल्ली में किसान रैली करने, किसानो के धान क्रय केंद्र द्वारा आम किसानों के धान क्रय नहीं होने सहित किसान मुद्दों पर आन्दोलन तेज करने, मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने , मार्च तक आम किसानों के बीच सदस्यता अभियान चलाने,28-29 मार्च को ग्रामीण भारत बंद करने तथा जून माह में झारखंड राज्य किसान सभा का राज्य सम्मेलन सिल्ली,मुरी में करने का निर्णय लिया गया।बैठक में सुरजीत सिन्हा,सुफल महतो, बिरेंद्र कुमार, प्रफुल्ल लिंडा, आसिम सरकार,रामधन मछुवा,बिसमवर महतो,मधुवा कच्छप आदि उपस्थित थे।