हिसार में तीन को होगी राज्यस्तरीय किसान मजदूर महारैली

जागरण संवाददाता, रोहतक :हरियाणा सरकार पर वादाखिलाफी और जनविरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाते हुए अखिल भारतीय किसान सभा ने तीन अक्टूबर को हिसार में राज्यस्तरीय किसान-मजदूर महारैली करने का एलान किया है। रैली को त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक सरकार सहित अखिल भारतीय किसान सभा के अध्यक्ष अमराराम, महासचिव हनान मौला, सीटू अध्यक्ष डा. के हेमलता महासचिव तपन सैन प्रमुख रूप से संबोधित करेंगे। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने भी रैली में शामिल होने का निर्णय लिया है।

Source: हिसार में तीन को होगी राज्यस्तरीय किसान मजदूर महारैली