चक्काजाम में शामिल किसानों को सरकार के इशारे पर गिरफ्तार किया तो थाने का घेराव करेंगे : अमराराम

पिपरालीमें रविवार को अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कॉमरेड अमराराम को घोड़ी पर बिठाकर पिपराली शहर में जूलूस निकाला गया। बकरा मंडी, सीकर में शाम को रैली निकाल कर सभा कर स्वागत किया गया। दोपहर 12.50 बजे रैली शुरू हुई। रामलीला मंच, पिपराली तक रैली निकाली गई और इसके बाद सभा का आयोजन किया गया। सभा में कॉमरेड अमराराम ने कहा कि यह किसानों की एकता और संघर्ष की जीत है। इसमें तमाम वर्गों ने जिसमें व्यापारी, महिलाएं, नौजवान, विद्यार्थी, महिलाएं, मजदूरों सहित सभी वर्गों ने समर्थन दिया। अमराराम ने कहा कि सरकार ने समझौता करने के बाद चक्काजाम में शरीक हुए किसानों के खिलाफ जो मुकदमे दर्ज कराए हैं वह गलत है। सरकार के इशारे पर अगर किसी थानेदार ओर पुलिस ने कार्यकर्ता या किसान को गिरफ्तार किया तो थाने का घेराव करेंगे। फतेहपुर रोड से शाम छह बजे जुलूस शुरू हुआ जो बकरा मंडी तक पहुंचा। बकरा मंडी में आठ बजे शुरू हुई सभा को संबोधित करते पेमाराम ने कहा कि पशु व्यापारी और किसानों से संघर्ष की जीत है। इसमें पशु व्यापारियों की मांग को भी प्रतिनिधिमंडल ने सरकार के सामने रखा। सरकार ने भराेसा दिलाया है कि पशु व्यापारियों की सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की जाएगी। पशु क्रूरता के नाम से किसी भी व्यापारी को परेशान नहीं किया जाएगा। यदि पुलिस किसी के वसूली करती है तो मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। पिपराली के जाने के दौरान रास्ते में कई जगह किसानों ने किसान नेताओं का भव्य स्वागत किया। पिपराली में छात्रसंघ प्रत्याशियों का भी सम्मान किया गया।

पिपराली में सभा के दौरान भारतीय नौजवान सभा के सीकर तहसील अध्यक्ष कॉमरेड जेपी पूनिया, रामप्रताप मूंड, राजेश कुमावत महेश मूंड, धन्नाराम बगड़िया, महावीर मूंड और बकरा मंडी में कॉमरेड अमराराम, पेमाराम, माकपा के जिला सचिव किशन पारीक, कॉमरेड उस्मान खां, कॉमरेड कय्यूम कुरैशी, सागर खाचरिया का स्वागत किया गया।

अखिल भारतीय किसान सभा के अध्यक्ष अमराराम, पेमाराम का समारोह में सम्मान करते हुए।

Source: चक्काजाम में शामिल किसानों को सरकार के इशारे पर गिरफ्तार किया तो थाने का घेराव करेंगे : अमराराम | फतेहपुर समाचार – दैनिक भास्कर हिंदी न्यूज़